दुर्गापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

दुर्गापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

दुर्गापुर : पश्चिम बर्दवान जिले में पूरे सम्मान से लहराया तिरंगा. सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के साथ साथ क्लबो, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा झंडा फहराया गया. इसी क्रम में औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के ओल्ड कोट स्थित कृपामूर्ति हनुमान मंदिर समिति की ओर से 78वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा झंडा फहराया गया.साथ ही इस पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी एक शांतिपूर्ण बाइक रैली निकाली गई. इस अवसर पर समिति की ओर से राम लखन सिंह, संजीव पांडे, शिव बदन सिंह, शिव लखन सिंह, विनोद पांडे के अलावा अन्य कई सदस्यगण उपस्थित थे. इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. लोगों ने जय हिंद,भारत माता की जय के नारे भी लगाए.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1